Bhagwan Bhakti Shayari in Hindi

3 min read
Add as a preferred source
Bhakti shayari | भक्ति शायरी स्टेटस फोटो | Best devotional shayari, मेरी पीड़ा तू ही जाने मेरे श्याम सलोने, कब तक भटकूं इस दुनिया में..
Bhagwan Bhakti Shayari in Hindi
ADVERTISEMENT
Listen to article
3 minutes

भगवान के लिए भक्ति शायरी

भगवान की भक्ति वह शक्ति है जो टूटे हुए इंसान को भी फिर से खड़ा कर देती है। जब दिल में विश्वास हो और जुबान पर प्रभु का नाम, तो हर मुश्किल आसान लगने लगती है।

इसी भावना को शब्दों में पिरोकर हम आपके लिए लाए हैं भगवान की भक्ति पर आधारित सुंदर, प्रचलित और जोश से भरपूर शायरी जो आपके मन को शांति भी देगी और आत्मा को ऊर्जा भी। ये शायरियाँ आप स्टेटस, पोस्ट, भजन संध्या या प्रेरणा के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
कितना विष पी डाला मेरे भोले सरकार,
सिर पर मां गंगा फिर भी तू मांगे जल की धार।
त्र्यंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव वंधनान् मृत्योर मुर्क्षीय मामृतात्।।
जब तक सिर पर मेरे तेरा हाथ रहेगा,
कोई तूफान ना मेरा रास्ता बदल पाएगा।
नाम तेरा जब जुबाँ पर आता है,
हर डर खुद-ब-खुद घबराता है।
ना दौलत की चाहत, ना शोहरत का शोर,
बस तेरी भक्ति में ही मिल जाए ठौर।
जो झुक गया तेरे दर पर ऐ मालिक,
वो ही बना इस ज़माने का मालिक।
ADVERTISEMENT
भक्ति की आग में जो भी तप गया,
वो हर हाल में हीरे सा चमक गया।
हाथ थाम लिया जिसने भगवान का,
डर खत्म हुआ उसके हर नुकसान का।
तेरे नाम की धुन जब दिल में बजी,
हर हार मेरी खुद जीत में बदली।
भरोसा हो जिस पर ऊपरवाले का,
अंजाम डरावना नहीं, कमाल होता है।
तेरी भक्ति ही मेरी असली पहचान है,
मेरे हर कण में बस तेरा ही नाम है।
जो चल पड़ा भरोसे तेरे नाम का,
उसे क्या डर फिर किसी अंजाम का।
!! हर हर महादेव !! मेरी पीड़ा तू ही जाने मेरे श्याम सलोने,
कब तक भटकूं इस दुनिया में,
पग पग मिलते घेरे।।
कांटो सी है विरह हे गिरिधर,
पलछिन जग अंधियारा।।
बिना खोए कुछ मिले नहीं रे,
तू है जीवन का उजियारा।।
तुम हो मेरे पास प्रभु जी,
घट घट में डेरा डाला।
मैं तो ढूंढूं घर आंगन में चितवन जग है सारा।।
!! ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः !!
खुद से भी बढ़कर तुझे माना है,
तेरे चमत्कारों से हमने जिंदगी को जाना है..!
!! जय श्री राम !!
एक अमल ने मुझे गुनाहों से बचा रखा है,
मेरी भक्ति ने मुझे सत्य से मिला रखा है..!
जिस इंसान का दिल साफ होता है,
उसी के दिल में भगवान का वास होता है..!
!! राधे राधे !!
मां को देखा है मैंने अपने लिए प्रार्थना करते हुए,
एक ईश्वर दूसरे इश्वर के सामने बैठा हो….. मानों।।
!! जय श्री राम !!
है हर क्षण हर कण में विद्यमान वो,
उसे किसी नाम की ज़रुरत नहीं।
और जिसे सबकी ख़बर है, वही ईश्वर है।
!! जय श्री राम !!
ADVERTISEMENT
Sandhata
Curated BySandhata
Editor-in-Chief

Poetry curator and Editor-in-Chief, selecting and crafting heart-touching Hindi Shayari, Gazals, Love Quotes, and Status collections.

View all Shayari by Sandhata

Related stories

Notification Status