Motivational quotes in hindi
भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म केवल धार्मिक परंपराएँ नहीं हैं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला गहन जीवन-दर्शन हैं। हमारे ग्रंथ, परंपराएँ और विचार हमें धैर्य, कर्म, आत्मबल और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते हैं। नीचे दिए गए मोटिवेशनल विचार उसी सनातन सोच से प्रेरित हैं, जो मनुष्य को भीतर से मजबूत बनाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं।
सनातन धर्म हमें यह सिखाता है कि जीवन केवल आराम पाने का नाम नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्य को पहचानकर उसे पूरे समर्पण से निभाने का नाम है। जो व्यक्ति परिस्थितियों के अनुसार नहीं, बल्कि धर्म और सत्य के अनुसार चलता है, वही अंततः विजयी बनता है।
भारतीय संस्कृति कहती है कि कर्म करते समय मन को शुद्ध रखो और फल को ईश्वर पर छोड़ दो। जब मनुष्य निस्वार्थ भाव से प्रयास करता है, तब उसका आत्मबल इतना मजबूत हो जाता है कि कोई भी बाधा उसे रोक नहीं पाती।
सनातन विचारधारा के अनुसार कठिन समय किसी को कमजोर करने नहीं आता, बल्कि भीतर छिपी शक्ति को जाग्रत करने आता है। जो व्यक्ति धैर्य और विवेक के साथ संकट सह लेता है, वही भविष्य में मार्गदर्शक बनता है।
भारतीय सभ्यता सिखाती है कि सफलता शोर मचाने से नहीं, बल्कि निरंतर साधना से मिलती है। जो व्यक्ति प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करता है, वह धीरे-धीरे साधारण से असाधारण बन जाता है।
सनातन धर्म में आत्मविश्वास का अर्थ घमंड नहीं, बल्कि स्वयं के कर्तव्य और सामर्थ्य की सही पहचान है। जब व्यक्ति स्वयं पर विश्वास करता है और ईश्वर पर भरोसा रखता है, तब असंभव भी संभव होने लगता है।
हमारी संस्कृति बताती है कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। भले ही उसका फल देर से मिले, लेकिन वही परिश्रम एक दिन अनुभव, सम्मान और स्थायी सफलता का आधार बनता है।
सनातन दृष्टि के अनुसार सच्चा बल बाहरी शक्ति में नहीं, बल्कि मन की स्थिरता में होता है। जो व्यक्ति अपमान, असफलता और संघर्ष में भी संयम नहीं खोता, वही वास्तव में शक्तिशाली कहलाता है।
भारतीय परंपरा में गुरु, अनुशासन और अभ्यास को जीवन की रीढ़ माना गया है। जो व्यक्ति सीखना कभी नहीं छोड़ता और स्वयं को निरंतर तपाता रहता है, उसका पतन कभी नहीं होता।
सनातन धर्म सिखाता है कि समय सदा एक जैसा नहीं रहता। जो व्यक्ति बुरे समय में भी अपने धर्म और मेहनत का साथ नहीं छोड़ता, वही अच्छे समय का सही अधिकारी बनता है।
भारतीय संस्कृति में जीवन को संघर्ष नहीं, साधना कहा गया है। जब हर कर्म को ईमानदारी और श्रद्धा से किया जाता है, तब वही कर्म भविष्य में जीवन को अर्थ और दिशा प्रदान करता है।
सनातन विचार के अनुसार असफलता हार नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर होती है। जो व्यक्ति गिरकर स्वयं को दोष देने के बजाय स्वयं को सुधारता है, वही सच्ची सफलता प्राप्त करता है।
हमारी सभ्यता यह सिखाती है कि धैर्य रखने वाला व्यक्ति कभी कमजोर नहीं होता। जो शांत रहकर सही निर्णय लेता है, वही जीवन के सबसे कठिन मोड़ों पर भी विजयी रहता है।
सनातन धर्म में आत्मसंयम को सबसे बड़ी साधना माना गया है। जो व्यक्ति अपने विचार, वाणी और कर्म पर नियंत्रण रखता है, वही अपने जीवन का सच्चा निर्माता होता है।
भारतीय संस्कृति का संदेश है कि जीवन की दौड़ दूसरों को हराने की नहीं, बल्कि स्वयं को हर दिन बेहतर बनाने की है। जो आज अपने कल से श्रेष्ठ बन जाता है, वही महान कहलाता है।
सनातन जीवन दर्शन बताता है कि सच्चा सुख धन या पद में नहीं, बल्कि संतोष और कर्तव्यनिष्ठा में है। जब मनुष्य अपने कर्म से संतुष्ट होता है, तब उसका आत्मबल अडिग हो जाता है।
हासिल - ऐ - जिंदगी।
हसरतों के सिवा कुछ भी नहीं।।
ये किया नहीं.. वो हुआ नहीं।
ये मिला नहीं ... और वो रहा नहीं।।
जब दर्द हद से गुज़र जाता है,
तब इंसान रोता नहीं खामोश हो जाता है.!
अब कौन आके मुझसे खिलौनों की ज़िद करे,
बच्चे जवां हुए तो बराबर के हो गए।
हँसना तो संघर्षों में भी ज़रूरी है।
Motivational quotes
मैंने अपनी पीड़ा किसी को नहीं बताई,
क्योंकि मेरा मानना है कि ..
व्यक्ति में इतनी ताकत हमेशा होनी चाहिए कि
अपने दुख, अपने संघर्षों से अकेले जूझ सके।
मनुष्य कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए,
उसे हमेशा अपना अतीत याद करते रहना चाहिए।
डिग्रियां तो आपके पढ़ाई के खर्चे की रसीदें हैं,
ज्ञान वही है जो आपके किरदार में झलकता है।
अच्छे शब्दों के प्रयोग से बुरे लोगों का भी दिल जीता जा सकता है।
"विश्वास व श्रद्धा में बड़ी शक्ति होती है"।।
पढ़ाई चल रही है ज़िंदगी की,
अभी उतरा नहीं है बस्ता हमारा।
जब आप अपना समय बचाने के लिए पैसा खर्च करने लगें,
तब समझ लीजिए कि आप अमीर बन गए हैं।
जीत के सौ बाप होते हैं और हार अनाथ होती है।
Motivational quotes in Hindi
जिन लोगों के हाथ ताकत होती है,
उन लोगों के दिल में रहम नहीं होता।
“बुढ़ापे में कौन अपनी जवानी की भूलों पर दुखी नहीं होता?”
तुलसी साथी विपत्ति के, विद्या विनय विवेक।
साहस सुकृति सुसत्यव्रत, राम भरोसे एक॥
प्रकृति, समय और धैर्य ये तीन हर दर्द की दवा हैं।
सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है,
इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यूँ है।
नदी किनारे खड़े होकर पानी को ताकते रहने से आप नदी पार नहीं कर सकते।
हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है।
जिस तरफ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा।।
जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान ।
मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान ॥
मनुष्यों द्वारा की गई अब तक की
सबसे बड़ी और महान खोज 'नैतिकता' ही है।
कल मैं चालाक था, इसलिए मैं दुनिया बदलना चाहता था, आज मैं बुद्धिमान हूँ, इसलिए मैं अपने आप को बदल रहा हूँ।
जो मनुष्य अपनी निंदा सह लेता है, उसने मानो सारे जगत पर विजय प्राप्त कर ली।
अगर आप हमेशा सामान्य बनने की ही कोशिश करते रहेंगे तो कभी नहीं जान पाएँगे कि आप कितने विशिष्ट हो सकते थे।
जीवन खुद को खोजने के बारे में नहीं है,
जीवन खुद के निर्माण के बारे में है.!
“आदमी अगर धन या नाम के पीछे पड़ा है,
समझ लो कि अभी तक वह..
किसी परिष्कृत आत्मा के संपर्क में नहीं आया।”
लाली मेरे लाल की, जित देखूँ तित लाल,
लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गई लाल..." ~ कबीरदास
"जो दूसरों की स्वाधीनता छीनते हैं, वास्तव में कायर हैं।" - अब्राहम लिंकन
दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है,
मिल जाए तो मिट्टी है खो जाए तो सोना है!
भगवान कृष्ण का जीवन इस बात का भी साक्षी है कि जो प्रेम कर सकता है उसी को गीता भी सूझती है।
“बदलाव कभी दर्दनाक नहीं होता,
केवल बदलाव का विरोध दर्दनाक होता है.!"
चिंता से चतुराई घटे, दु:ख से घटे शरीर।
पाप से लक्ष्मी घटे, कह गये दास कबीर।।
Best motivational quotes in hindi
भूत पहले ही बीत चुका है, भविष्य अभी तक आया नहीं है। तुम्हारे लिए जीने के लिए बस एक ही क्षण है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि वो बहुत कम जानते हैं.!
मन का दुःख देह से भारी होता है.!
बढ़ रहा जब मैं लिए विश्वास यह,
पथ यह वीरान मेरा क्या करेगा?
सारे मानव-समाज को सुन्दर बनाने की साधना का ही नाम साहित्य है।
घर बाहर जाने के लिए उतना नहीं होता
जितना लौट कर वापस आने के लिए होता है.!
“सब नशों से ज्यादा तेज ज्यादा घातक धन का नशा है।”
"जो विकट परिस्थिति में भी झुक कर हार नहीं मानते वो हारकर भी जीते होते हैं।"
धूप तो धूप है इसकी शिकायत कैसी;
अबकी बरसात में कुछ पेड़ लगाना साहब!
ये भी एक तरकीब है दुश्मन से लड़ने की;
गले लगा लो जिस पर वार नहीं कर सकते!
"सभी प्रकार के भय से बदनामी का भय सबसे बड़ा होता है।" ~ आचार्य चाणक्य
आत्मज्ञान सभी ज्ञानों की जननी है।
जो पत्र लिखना नहीं जानता था,
दूसरे से लिखवाता था।
पर क्या वह वही लिखवाता था,
जो लिखवाना चाहता था।।
लाख समझाया कि शक करती है दुनिया।
तू पास से गुज़र जाया कर, पर मुस्कुराया ना कर।।
"स्वार्थ ही बुरे कर्मो के जन्म का कारण बनता है।"
"जिसके पास जितने विकल्प हैं, सफलता उससे उतनी ही दूर है।"
मेरे भीतर इतना शोर है कि बोलना तक अपराध लगता है,
जबकि बाहर ऐसी स्थिति है कि चुप रहे तो गए.!
वह जिसकी सहायता से हम सत्य को जान सकते हैं,
चंचल मन को नियंत्रित कर सकते हैं और
आत्मा को शुद्ध कर सकते हैं, उसे ज्ञान कहते हैं।
तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो,
क्या ग़म है जिसको छुपा रहे हो।
"तकलीफों से घबराओगे,
तो निखर कैसे पाओगे।" - अज्ञात
Motivational Quotes
संघर्षों की समर भूमि में, हमसे पूछो हम कैसे हैं,
कालचक्र के चक्रव्यूह में, हम भी अभिमन्यु जैसे हैं।
"एक समय में एक काम करो और
ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो
और बाकी सब कुछ भूल जाओ।" - स्वामी विवेकानंद
परखना मत, परखने में कोई अपना नहीं रहता ।
दुखों को साथ लिए बिना, सुखों का पता नहीं मिलता।
मैं तो ग़ज़ल सुना के अकेला खड़ा रह गया,
सब अपने चाहने वालों में खो गए।
"आदमी सब जगह से निराश होकर घर को ही लौटता है।" - अज्ञात
सुबह की छांव देखकर निराश होने वालों सुनो,
घर के कुछ हिस्सों में धूप दोपहर में ही आती है।
दया धर्म का मूल है पाप मूल अभिमान।
तुलसी दया न छोड़िए, जब लग घट में प्राण।।
मैं अपने घुटनों पर जीवन जीने के बजाय खड़े होकर मरना पसंद करूँगा।
कुछ दर्द हमें अकेले ही झेलने होते हैं,
ज़िंदगी का एकांत बाँटने कोई नहीं आता.!
"ईश्वर अखरोट देता है, लेकिन फोड़कर नहीं।" - अज्ञात
कई बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें शब्दों की सजा नहीं देनी चाहिए।
भीड़ से अलग निकालना ही है ज़िंदगी.!
"ये दुनिया सिर्फ़ उन्हीं लोगों का संघर्ष जानती है, जो सफल हो जाते हैं।" - अज्ञात
उसूलों पे जहाँ आँच आये टकराना ज़रूरी है,
जो ज़िन्दा हों तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है।
कोई प्यासा मर जाता है, कोई प्यासा जी लेता है। कोई पर मरण-जीवन से कड़ुवा प्रत्यय पी लेता है।।
असली बड़ा आदमी वो होता है, जिससे
मिलने के बाद कोई ख़ुद को छोटा महसूस न करें.!