Two Line Heart Touching Shayari in Hindi | Best 2 Line Shayari

25 min read
Add as a preferred source
Discover the most heart touching two line shayari in Hindi. Perfect for expressing deep emotions in just two lines. Read and share now!
Two Line Heart Touching Shayari in Hindi | Best 2 Line Shayari
ADVERTISEMENT
Listen to article
25 minutes

Heart Touching 2 Line Shayari in Hindi

Heart Touching 2 Line Shayari in Hindi is one of the most beautiful ways to express emotions in just a few words. These short yet powerful lines capture feelings of love, pain, separation, hope, and deep connections of the heart. If you are looking for meaningful two-line shayari that can touch someone’s soul instantly, this collection is perfect for you.

In today’s fast world, people love sharing crisp, emotional, and relatable content on social media. That’s why 2-line shayari has become a favourite for WhatsApp status, Instagram reels, Facebook captions, and heartfelt messages. This post brings you the best and most heart-touching lines crafted to leave a long-lasting impact on the reader.

ADVERTISEMENT

Whether you want to express hidden feelings, heal a broken heart, or simply share something poetic, our handpicked Heart Touching 2 Line Shayari in Hindi will help you say what words often fail to express. Each shayari is unique, emotionally rich, and perfect for anyone who loves the beauty of Hindi poetry.

Also Read: Two Line Majburi Shayari in Hindi

प्रेम पर दो लाइन शायरी

प्यार में डूबे दिल की हर धड़कन को बयां करती ये 2 line love shayari in Hindi उन पलों के लिए हैं जब शब्द कम पड़ जाएं। ये लाइनें प्रपोज़ करने, इज़हार-ए-मोहब्बत और रिश्तों की गहराई को दर्शाने के लिए परफेक्ट हैं।

रास्ते रोक देने से सफर नहीं रूका करते,
हम तब भी महकेंगे जब मौसम पतझड़ का होगा।
ADVERTISEMENT

प्यार के इज़हार पर शायरी

किसी ने पूछा मोहब्बत क्या होती है,
जवाब तो नहीं दे पाया मगर याद तुम्हीं आए।

प्यार के इज़हार पर दो लाइन शायरी हिंदी में

मेरी जान तूं कितनों को गम में डुबाएगी,
और बता, बिजनेस तेरा यहीं तक था
कि शादी के बाद भी चलाएगी।
तुम जिंदगी में आ तो गए हो मगर ख्याल रखना,
हम जान तो दे देंगे, मगर जाने नहीं देंगे।

2 Line Love Shayari for Him and Her

धड़कनें आजाद हैं पहरे लगाकर देख लो,
प्यार छुपता ही नहीं तुम छुपाकर देख लो।
नुमाइश करने से इश्क बढ़ नहीं जाता,
इश्क़ तो वो भी करता है जो इजहार नहीं करता।
होना है कत्ल मेरा ये मालूम है मुझे,
लेकिन खबर नहीं कि किसकी नजर में हूं।
तेरी शर्तों पर ही करना है तुझको कबूल,
ये सहूलत तो मुझको सारा जहां देता है।
ये इश्क़ या मोहब्बत की रवायत भी अजीब है,
जिसे पाया ही नहीं उसे खोना भी नहीं चाहते।
अजनबी तो थे हम पर ऐसा कभी लगा नहीं,
बातें जब शुरू हुई, तुमसा कोई लगा नहीं।
छिप जाएं कहीं आ कि बहुत तेज है बारिश,
ये मेरे तेरे जिस्म तो मिट्टी के बने हैं।
क्यों करती हो मुझसे इतनी खामोश मोहब्बत,
लोग समझते हैं इस बदनसीब का कोई नहीं।
मुझको मंजूर है गलियों में तमाशा बनना,
शर्त यह है कि गलियां मेरे दिलदार की हों।
यूं तो मिल जाएगी मोहब्बत मेरे बाद भी तुम्हें,
पर चांद और चिराग में फर्क तो होगा ।
तबाह होकर भी तबाही दिखती नहीं,
ये इश्क है जनाब, जिसकी दवा कहीं बिकती नहीं।

Broken Heart 2 Line Shayari in Hindi

दिल जीत ले वो नजर हम भी रखते हैं।
भीड़ में नजर आएं, वो असर हम भी रखते हैं।।

Zindagi Shayari in Hindi 2 Line

नजर है, नजर की नजर से ना देखो।
नजर को नजर की नजर लग जाएगी।।
ग़र नजर को नजर की नजर लग गयी।
तो नजर को नजर की नजर कहां आएगी।।
आज अचानक ही नाम पूछ लिया उसने मेरा,
और उसी का बता दिया मैंने ख़ुशी के मारे !!
इबादत के चिरागों से बदल जाती हैं तक़दीरें..
इश्क में लड़कों की नजरों से शुक्र गुजार रहा करो,
तुम्हारी साधारण सी शक्ल को;
चाँद कहा जाता है..!!
जी भर के देख रहे है सूरत अपनी जबसे,
आएना भी आशिक् हो गया आपका तब्से।
कही मुझे भी बेवफा ना समझ जायें आप,
डर उसको है ख़फ़ा किया हमने आपको जबसे।।
मिट्टी कि दिवारों कि तरह समेटा है मैने तुझे,
उम्मीद यही लगाऐ बैठा हूं;
बारिश में बिखर मत जना।।
कितनों की पसंद थी तुम; पर
मेरी किस्मत की लकीरें तुम्हें मेरे पास खींच लाई!
इतनी कोशिश मत किया करो,
कि प्यार.. प्यार नहीं.. व्यापार लगें!
हर किसी के लिए दिल बेकरार ना कीजिए,
मोहब्बत कीजिए मगर व्यापार ना कीजिए !!

Deep Emotional 2 Line Shayari in Hindi

तू बिखर चुकी है मैं जानता हूं!
मैं समेट लूंगा.. यह यकीन है मुझे..!!
खुदा भी जब तुम्हे, मेरे पास देखता होगा,
कितनी अनमोल चीज देदी, सोचता होगा !
मैं गवाही नहीं देता झूठी दलीलों से,
हारा हुआ इश्क़ कभी जीता नहीं गया वकीलों से।

Heart Touching 2 Line Shayari - Image 12

Also Read: Latest Love Shayari in Hindi | New Romantic Lines

Intezaar aur Chahat wali Shayari

अगर कोई पूछेगा हमारी मोहब्बत की कहानी,
हम तो यही कहेंगे कि एक मुलाकात को तरस गए।
कोई दीदार तक को तरस गया।
किसी को दिखाए गए तिल सारे।।
गुजरते लम्हों में सदियां तलाश करता हूं,
प्यास इतनी है कि नदियां तलाश करता हूं।
हमारी तड़प तो कुछ भी नहीं है हूजूर,
सुना है आपके दीदार को आइना तरसता है।

Yaadein aur Tanhai par 2 Line Shayari

साथ रहते हो मगर साथ नहीं रहते हो,
ऐसे रिश्ते को निभाने की जरूरत ही क्या है..!!
शाम भी हो गई धुंधला गई आंखें भी मेरी,
भूलने वाले मैं कब तक तेरा रास्ता देखूं!
क्यों करते हो मेरे दिल पर इतना सितम,
याद करते नहीं तो याद आते क्यों हो..!!
किसी रात जागो तुम भी हमारी यादों में,
समझ लेंगे इश्क हमारा भी मुकम्मल हो गया !!

Bewafai Shayari in Hindi 2 Line

बड़े ईमान से रोया है आसमान आज फिर,
लगता है किसी की मोहब्ब्त का जनाजा उठा है!
चैन से खुद को नहीं मिल पाते हैं,
तुमसे क्या खाक़ मिले होंगे॥
कई शाम गुजर गई कई राते गुजर गई !
ना गुजरा तो सिर्फ एक लम्हा वो तेरे इंतजार का !
आज तुम्हारी याद खाए जा रही है !
क्या जरुरत थी मुद्दतों बाद ख्वाबो में आने की।

Also Read: Top Majburi shayari Collection in Hindi | मजबूरी पर शायरी

दर्द और जुदाई की शायरी

टूटे दिल, बेवफाई और जुदाई के दर्द को शब्दों में समेटती ये dard bhari shayari in Hindi हर उस इंसान के लिए हैं जो किसी अधूरी मोहब्बत या टूटे रिश्ते से गुज़रा है। ये लाइनें दिल की बात को सीधे बयां करती हैं।

Broken Heart Shayari in Hindi

तुझे दुख है कि तेरे अपने कोसते हैं तुझे -2 मुझे देख!
मैं तो अपनों में गिना ही नहीं जाता।

Life Truth Shayari in Hindi

इंतजार हार गया क्योंकि किसी की
जिद किसी के दर्द से बड़ी निकली।
छोड़ दिया हमने लोगों के साथ चलना, जिससे
जितनी मोहब्बत कि उसने उतना गिरा हुआ समझा।
फिर नहीं बसते वो दिल जो उजड़ जाते हैं ग़ालिब,
कब्रों को सजाने से मुर्दे जिंदा नहीं हुआ करते।।

Sad Shayari 2 Line in Hindi

तोड़े हो जो तुमने, मेरे ख्वाब दोगे क्या,
मैं तन्हा क्यों हुआ तुम जवाब दोगे क्या।
जो आंखों में बसे हों वही सपना तोड़ देते हैं।
बहुत मजबूत लोगों को भी अपने तोड़ देते हैं।।
तूने हमेशा आने में देर कर दी; मुर्शद..
मैनें तो हमेशा अपनी घड़ी को खराब समझा।
सीने पर जो जख्म है, सब फूलों के गुच्छे हैं।
हमें पागल ही रहने दो, हम पागल ही अच्छे हैं।।

Deep Emotional 2 Line Shayari in Hindi

दर्द की भी अपनी एक अदा है।
वह भी केवल सहने वालों पर ही फ़िदा है।।

दिल टूटने के दर्द को बयां करती शायरी

रात गहरी थी हम डर भी सकते थे,
हम जो कहते थे वो कर भी सकते थे।
तुम जो बिछुड़े तो एकबार ये भी ना सोचा,
हम तो पागल थे मर भी सकते थे।।
मेरी उजड़ी हुई बस्ती को यूंही सुनसान रहने दो।
खुशियां राश नहीं आती मुझे परेशान रहने दो।।
होने थे जितने खेल मुकद्दर के हो गए।
हम टूटी नाव लेकर समन्दर के हो गए।।
कि, खूश्बू हमारे हाथ को छूकर गुजर गयी।
हम फूल सबको बांटकर पत्थर के हो गए।।
तीखी बातें हैं, पर जख्म नए तो नहीं हैं।
इन काटों से हम डरे भी नहीं हैं।।
क्या हुआ जो ठुकरा दिया मुझे तुमने?
अरे इश्क में हारे हैं, कोई मरे तो नहीं हैं।।
मिट्टी उठा रहा है मेरे कब्र से कोई।
मर जाने के बाद भी याद आ रहा है कोई।।
कुछ पल की मोहल्लत और दे दे ऐ खुदा।
उदास मेरी कब्र से फिर जा रहा है कोई।।
अंधेरी रात के आंसू अक्सर ख़ुदा से बात करते हैं !
जान गवा बैठा जिसने खेला ये खेल दिलो का,,
ज़िंदगी की उस मुक़ाम पर खड़ा हूं ऐ हकीम!
सांस तो ले रहा पर जीने का इरादा नहीं,,,,।
भूल शायद बहुत बड़ी कर ली,
दिल ने बिना दिल वालों से दोस्ती कर ली।
हलकी फुलकी सी है ज़िंदगी,
बोझ तो बस ख्वाहिसों का है।
और हार मान लिया हूं मै ऐ ज़िंदगी!
इंतज़ार तो बस मेरे मौत का है।
मै आपनी ज़िंदगी की दांंस्ता,
अब दोहराना नहीं चाहता।
जो बीत गयी उस रात को,
अब रौशनी दिखाना नहीं चाहता।।

Also Read: Life Realty Emotional Sad Shayari in Hindi

बेवफाई और जुदाई पर शायरी

अब तुम इस दिल से निकल गए हो, मरो
या किसी से मरवाओ, हमें घंटा फर्क नहीं पड़ता।
तुम्हीं कहां करते थे कि सबसे अच्छा हूं मैं, तो
दूर होते वक्त मुझमें यह बुराईयां कहां से आ गई।
वो बदले तो हम भी कहां पुराने से रहे,
वो आने से रहे तो हम भी उन्हें बुलाने से रहे।
तुम मुझे नहीं छोड़ोगी यह मुझे पता था,
मगर ये नहीं पता था की कहीं का नहीं छोड़ोगी।
हवा भी नहीं लगेगी ऐसे काट कर जाएगी।
बात करेगी कहीं और नाम बुआ के लड़के का बताएगी।
कुछ वक्त की रवानी ने यूं बदल दिया गालिब!
वफा पर आज भी कायम हैं पर मोहब्बत छोड़ दी हमने।

Broken Heart 2 Line Shayari in Hindi

कैसे बुरा कह दूं तेरी बेवफाई को,
यही तो है जिसने मुझे मशहूर किया है।
इस दौर में वफाओं की उम्मीद जिससे की,
आकर उसी के हाथ का पत्थर लगा मुझे।
किसी सफ़र में बिछड़े हुए मुसाफिर की तरह,
तूं वो मलाल है जो उम्र भर रहेगा।।

Judai Shayari in Hindi

पसंदीदा शख्स का बिछड़ जाना,
जिंदगी के सारे शौक खा जाता है।
मेरी तमन्ना न थी तेरे बगैर रहने की, पर
मजबूर की मजबूरियां उसे मजबूर कर देती हैं।
करके बेवफाई अब तुम मंदिर को चले हो,
मेरे हर आंसू का तुम हिसाब दोगे क्या।
हम भी कोशिश करेंगे तुम्हें भूलने की;
पर तुम भी अब हमें याद मत करना।
हम तो हो गए बर्बाद तुम्हारे लिए;
पर तुम और किसी को बर्बाद मत करना।।
अच्छा हुआ तुम किसी और के हो गए,
चलो खत्म हुई फिक्र तुम्हें अपना बनाने की..!!
मौत कि ख्वाहिश अब नहीं करेंगे हम,
तड़पता हुआ देखना है तुम्हें गैर के लिए..!!
तुझे खोना मेरा मुकद्दर था..
तू किसी और की तकदीर थी ।

Also Read: Best Sad Shayari in Hindi (2026) | Heart Touching and Emotional Lines

भावनात्मक शायरी

गहरे जज़्बात, राव फीलिंग्स और दिल को छू लेने वाली emotional shayari in 2 lines का यह संग्रह उन पलों के लिए है जब दिल हल्का करना हो या किसी खास एहसास को शब्द देना हो।

Yaadein aur Tanhai Shayari

गुज़र गई तमाम उम्र उसी शहर में जहाँ,
वाक़िफ़ सभी थे पर कोई पहचानता न था।
दवा की बोतल में कभी तो प्यार बेचो यार,
ना जाने कितने तो तन्हाई से मर जाते हैं।

2 Line Shayari on Life in Hindi

यादें ही तो जिंदगी का खजाना है..
बाकी तो सबको खाली हाथ ही जाना है।
यादों की कीमत वो क्या जाने
जो वादों को खुद मिटा दिया करते हैं।
पूछना ही है तो उनसे पूछो,
जो यादों के सहारे जिंदगी बिता दिया करते हैं।।

Also Read: ​Read This When You Feel Low: 100+ Quotes to Lift Your Spirit

Deep Emotional Shayari in Hindi

यहां पर लोग गिनाते है खूबियां अपनी अपनी,
मैं अपने आप में ही कमियां तलाश करता हूं।।
भागता रहा उम्र भर चांद के पीछे..;
हाथ से मेरे तो आसमां निकल गया।

Kismat par Shayari in Hindi

रोता तो वो है जो लिखता है,
पढ़ने वाले तो हमेशा वाह वाह करते हैं।।
खामोशियों की गूंज बड़ी गहरी होती है,
दिल तो क्या पत्थरभी चीर देती है।
जिंदगी ठीक-ठाक नहीं चल रही है दोस्तों !
बिना बताए चला जाऊं तो माफ़ करना मुझे दोस्तों !
मुझे अपनी दिल की गहराई ही समझो!
क्योंकि गहराई से आवाज वापस नहीं आती।
अनदेखे बेनाम धागों में यूं बांध गया कोई,
कि वो साथ भी नहीं और हम आजाद भी नहीं !!

2 Line Shayari on Waiting for Love

साथ होने के लिए हमेशा,
पास खड़े होने की ज़रूरत नहीं होती।

Also Read: Top Motivational Quotes for 2026: Deep Wisdom to Master Your Mindset

विविध विषयों पर दो लाइन शायरी (दोस्ती, अकेलापन, प्रेरणा)

दोस्ती, अकेलापन, आत्म-सम्मान और प्रेरणा जैसे अलग-अलग विषयों पर आधारित motivational aur dosti shayari in Hindi 2 line का यह हिस्सा पाठकों को कई भावनात्मक पहलुओं से जोड़ता है।

Dosti Shayari in Hindi 2 Line

कभी उम्मीदें उधड़ जाएं तो मेरे पास ले आना,
मैं हौसलों का दर्जी हूं मुफ्त में रफू कर दूंगा।।
कभी कभी जीते जी भी कन्धा दे दिया करो,
जरुरी नहीं हर रस्म मौत के बाद भी निभाई जाए।
जिसकी नैया तैरती बैठे सब उस संग,
जो फंसता मझधार में, लड़े अकेला जंग।
दोस्ती इतनी गहरी होनी चाहिए कि; समझ
में ही ना आये किसने किसको बिगाड़ा है!
प्यार का पता नहीं पर एक दोस्त हैं,
जो हर वक्त साथ देता है..
बहुत खूबसूरत होते हैं वो रिश्ते,
जो बुरे वक्त में साथ देते हैं।

Also Read: Top 50 Impressive Friendship Quotes in Hindi Every Best Friend Needs to Read

Motivational Shayari in Hindi 2 Line

झुककर सहना छोड़ दिया जुबान खींच लेंगे।
अगर अब किसी ने मेरे पर अंगुली उठाई।।
बड़ा हादसा होने से अच्छा यही है, कि
छोटी छोटी गलतियों से हमें संभल जाना चाहिए।
धज्जियां उड़ती देखी है अपनी ख्वाहिशों की,
यूं ही नहीं सीखा हमने तसल्ली रखना।
जब जिंदगी समंदर में गिराती है ना,
तो वक्त तैरना भी सिखा देता है।

Motivational 2 Line Shayari in Hindi

शर्तों पर सुल्तान बने रहने से बेहतर है,
अपनी ही मौज का फकीर बने रहना।
तू प्रलय तक धरने पर बैठ किस्मत,
मैं कोशिशों से कभी इस्तीफा नहीं दूंगा ।।
चले जाएंगे तुझे तेरे हाल पे छोड़कर,
कदर क्या होती है तुझे वक्त सिखा देगा।

Waqt aur Kismat par Shayari in Hindi

परवाह ना कर तमाशे होते रहेंगे ताउम्र,
तू ये ख्याल रख कि किरदार बेदाग रहे।
तारीफों के मोहताज नहीं होते कभी अच्छे लोग,
क्योंकि फूलों पर भी इत्र नहीं लगाया जाता…!
हमने पहाड़ काट के रास्ता बना लिया।
कदमों में आसमान को अपने झुका लिया।।
ऐसे ही नहीं आए मेरे घर में उजाले,
बुझने लगे च़राग जब, हमने तो दिल जला लिया।।
कोई इल्जाम रह गया हो तो वह भी लगा दो।
पहले से हम बुरे थे ही, अब और बुरा बना दो।।
घास के तिनके जो थे बेकार कूड़े में शुमार,
चंद चिड़ियों के हुनर से आशियाने हो गए।
निंदा की बौझार से हुनर कहाँ झुकता है,
धूल की उड़ान से सूर्य कहाँ छुपता है।।
दुनियाँ हौसले तोड़ती है ठोकर आपको जोड़ती है।
ये मतलबी दुनियाँ मुश्किल में तन्हा छोड़ती है।।
कमज़ोर लोग बदला लेते हैं,
और मज़बूत लोग माफ कर देते हैं।
ज़मीन पाँव तले से खिसक भी सकती है।
न कर गुरूर अगर उसने शौहरतें दी हैं।।
ईमानदारी अपनी जगह है,
पर घमंड उस पर ठीक नहीं!
बोलकर नहीं करके दिखाइए; क्यूंकि लोग
आपको सुनना नहीं देखना पसंद करते है।
मत बन "खुदा" किसी के वास्ते!
बस इंसान बन जा "इंसान" के वास्ते!
तुममें से मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि,
मैंने खुद ही अपना सब कुछ बिगाड़ रखा है..!
सफलता मिले ना मिले,
पर निगाहें लक्ष्य से हटने ना दे !
कामयाब होने के लिए अकेले हीं बढ़ना पड़ता है।
लोग तो पीछे तब आते है,
जब आप क़ामयाब होने लगते है।
फैसला जो कुछ भी हो मंजूर होना चाहिए।
जंग हो या इश्क़ भरपूर होना चाहिए।।

Heart Touching 2 Line Shayari - Image 15

Also Read: 30+ Motivational Quotes for your Success

जीवन पर दो लाइन शायरी

ज़िंदगी के सफर, उतार-चढ़ाव, संघर्ष (struggle) और उन सच्चाइयों को उजागर करती ये 2 line zindagi shayari in Hindi जीवन के अनुभवों, उम्मीद और मोटिवेशन को सरल शब्दों में दर्शाती हैं।

Zindagi ke Sach par Shayari

खास होने का भ्रम ना पालें,
पाकर भी लोग बेहतर की तलाश में रहते हैं।
चुगली की धार इतनी तेज होती है कि
खून के रिश्ते को भी काट कर रख देती है।
इंसान की सोच यदि तंग हो जाती है,
तो खूबसूरत जिंदगी भी जंग हो जाती है।
जुर्म तो सबने किए हैं इस जहां में,
जिसका सामने आ गया, वो बदनाम हो गया।
देखकर परेशान हूं रिवाज दुनिया का,
अब झूठ बोलकर भी लोग शर्मिंदा नहीं होते।।
हर मोड़ पर मिल जाते हैं हमदर्द हजारों,
शायद मेरी बस्ती में अदाकार बहुत हैं।
यहां की राजनीति से बचना,
तुम्हारी आंखें बेच देंगे चश्मे का वादा‌‌ करके।
जिनके आंगन में अमीरी का सज़र लगता है,
उनका हर ऐब जमाने को हुनर लगता है।
जो मौत से ना डरता था बच्चों से डर गया,
एक रात जब मजदूर खाली हाथ घर गया।
जिंदगी में बे शर्म भी होना जरूरी है,
दुनिया मतलबी है बिन मांगे कुछ नहीं देती।
इंसान कितना अजीब प्राणी है, 😀
कुत्तों से वफादारी नहीं, POSITION सिखता है।
उसी को जीने का हक है जो इस जमाने में,
इधर का लगता रहे और उधर का हो जाए।
शीशे की अदालत में पत्थर की गवाही है,
क़ातिल ही लुटेरा है, क़ातिल ही सिपाही है।
बनके एक हादसा बाजार में आ जाएगा।
ना जाने कब कौन अखबार में आ जाएगा।।
कद्र करो चोर उचक्कों की कि मालूम नहीं।
कौन कब कौन सी सरकार में आ जाएगा।।
खूं पिलाकर जो शेर पाला था,
उसने सर्कस में नौकरी कर ली।
तस्वीर उस अमीर की लाखों में बिक गयी।
जिसमें बगैर रोटी के बच्चा उदास था।।
अब एक अजीब सा मंजर नजर आता है।
हर एक आंसू समन्दर नजर आता है।
कहां रखें अब शीशे का दिल अपना ?
हर किसी के हाथ में पत्थर नजर आता है।।
जहर दिल में है जुबां गुड़ की डली है यारों;
ये जो दुनिया है बस ऊपर से भली है यारों..
जानते पहचानते लोग किसी काम के नहीं निकले,
अंजान लोगों ने उम्मीद से ज्यादा मदद की..!!
लिबास बदल कर भी रूह नही बदलती,
वैसे ही आधी अधूरी कहानी कभी मुकम्मल नही होती !
कम उम्र की जिम्मेदारी,
बचपन की मासूमियत छीन लेती हैं।
न्याय सिर्फ अन्याय करने वालों का गुलाम है,
तुम्हें इंसाफ कभी नहीं मिलेगा;
सच के रास्ते जो पकड़े गए हो !
दौलत खूब कमाना बस,
किसी गरीब का हक मत खाना!!
मुझको मालूम है हर एक की हकीकत साहब!
मैं जान बूझकर खुद को परदे में रखता हूं!
इतना तो मकड़ी अपने जाल में नहीं उलझती जितना आदमी अपने ख्यालों में उलझ जाता है।
दुनिया में ज़ुबान ही एक ऐसी चीज़ है,
जिसमें ज़हर और शक्कर साथ में पाये जाते हैं।

Also Read: 50 Beautiful Quotes That Will Change The Way You See Life

वक्त और किस्मत पर शायरी

रं 🫥 डी और किस्मत पर कभी भरोसा मत करना,
यह दोनों कभी भी पलट सकती है।
धूप में निकलो घटाओं में नहा कर देखो,
जिंदगी क्या है किताबों को हटा कर देखो।
मैं आज ज़द पे अगर हूं तो खुश गुमान ना हो,
चिराग सबके बुझेंगे, हवा किसी की नहीं।
कहें क्या खेल ऐसा भी कभी कुदरत जो करती है।
जो काशी जीत जाता है अयोध्या हार जाता है।
कि वक्त के क्रूर चाल का भरोसा नहीं।
जी लो आज कल का भरोसा नहीं।।
दे रहे हैं जो अगले जन्म की खबर।
उन्हें अगले ही पल का भरोसा नहीं!!
किसी के पास बहुत कुछ है खुदा का दिया हुआ,
किसी के पास सिवाए खुदा के कुछ भी नहीं है.!!
किस्मत एक ऐसे शख़्स से ज़रूर मिलवाती है,
जो अच्छी खासी ज़िंदगी का सत्यानाश कर देता है !
मजे दोनों बराबर ले रहे है..
कभी मैं ज़िन्दगी का, कभी ज़िन्दगी मेरा।

Also Read: Quotes of the day by Adam Smith: 'The Real Secret to a ...'

सोशल मीडिया और स्टेटस के लिए दो लाइन शायरी

कम लफ़्ज़ों में गहरी बात कहने वाली ये छोटी और आकर्षक 2 line shayari for WhatsApp status aur Instagram reels सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए एकदम सही हैं।

तेरी मर्जी के बगैर तुझे देखना भी गंवारा नहीं,
माना कि हम आवारा हैं पर इतने भी आवारा नहीं!
सोच लो, हमसे आजादी बेहतर हो सकती है,
हम वफा परस्त लोग हैं पाबंदियां बहुत लगाते हैं!
मेरा दिल जिस दिल पे फिदा है,
फिलहाल वो कमीना लापता है!
महफूज रख बेदाग रख मैली ना कर ताजिंदगी,
मिलती नहीं इंसान को किरदार की चादर नई!
नहीं मांगता ऐ खुदा कि जिंदगी सौ साल की दे;
दे भले चंद लम्हों की मगर कमाल की दे!
आजकल बात कहां होती है हमारी;
बस देखा जा रहा है कि परवाह किसको है !!
किरदार के खोखले दावे ना करो;
राज हमने ग़र खोले तो बुरा मान जाओगे!
झाड़ू भी लगा दिया करूँगा,
सिर्फ बाल सवांरने तक इश्क नहीं है मेरा!

Whether you want to express hidden feelings, heal a broken heart, or simply share something poetic, our handpicked Heart Touching 2 Line Shayari in Hindi will help you say what words often fail to express. Each shayari is unique, emotionally rich, and perfect for anyone who loves the beauty of Hindi poetry.

अगर आपको हमारा यह कलेक्शन पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp और Instagram पर शेयर करना ना भूलें!

ADVERTISEMENT
Sandhata
Curated BySandhata
Editor-in-Chief

Poetry curator and Editor-in-Chief, selecting and crafting heart-touching Hindi Shayari, Gazals, Love Quotes, and Status collections.

View all Shayari by Sandhata

Related stories

Notification Status