Happy New Year 2026 Shayari in Hindi

Heartwarming and beautiful New Year Shayari for 2026. Send your best wishes for the New Year to your friends and loved ones with these lovely message.
PUBLISHED BY MR. SANDHATA
Loading...

NEW YEAR 2026 SHAYARI

The New Year 2026 is ready to knock on our doors, bringing with it new hopes, new joys, and new successes. This transition into a new year is not just about changing the calendar; it's a beautiful opportunity to forget old grievances, reconnect with loved ones, and send them heartfelt messages. People often use this special occasion to wish their friends, relatives, and loved ones through touching poems and heartfelt messages, ensuring that the sweetness of love remains in their relationships.

Happy New Year 2026 Shayari in Hindi

In this post, we have compiled a wonderful collection of the best and most carefully selected New Year's Shayari for 2026. Whether you're looking for romantic shayari steeped in love, funny messages for friends, or inspiring lines about life—you'll find the perfect words for every mood here. You can easily copy these shayari and share them on your WhatsApp, Facebook, and Instagram statuses to make your loved ones' New Year even more special.

बीते साल को विदा कुछ इस कदर करते हैं,
जो नहीं किया अब तक वो अब करते हैं।
नया साल आने की खुशियाँ तो सब मनाते हैं,
चलो पुरानी गलतियां सुधारने का वादा करते हैं।।
HAPPY NEW YEAR 2026

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है।
मुबारक हो आपको नया साल,
हमने एडवांस में यह पैगाम भेजा है।।
!! नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं !!

कपड़ों के जैसे तूने प्यार बदल लिया,
लहजा बदल लिया और किरदार बदल लिया।
यह नया साल उन लोगों को भी मुबारक हो,
साल बदलते ही जिन्होंने अपना यार बदल लिया।।

सुख, शांति और समृद्धि से भरा हो आपका संसार,
मुबारक हो आपको खुशियों का यह नया उपहार।
मिट जाए मन के सारे अंधेरे,
नया साल लाए आपके जीवन में खुशियों की बहार।।
HAPPY NEW YEAR 2026

जैसे फूलों की खुशबू सदा साथ रहती है,
वैसे ही हमारी दुआएं आपके पास रहती हैं।
साल बदलेगा पर रिश्ता कभी नहीं बदलेगा,
क्योंकि सच्ची दोस्ती हर साल और खास रहती है।।
!! साल मुबारक दोस्त !!

नयी उम्मीदें, नये सपने और नया है सवेरा,
दूर हो जाए आपके जीवन से दुखों का अंधेरा।
मिले आपको वो सब जो दिल चाहता है आपका,
यही पैगाम है आज बस हमारा और तेरा।।
HAPPY NEW YEAR 2026

किसके साथ न जाने क्या क्या हुआ होगा,
कोई आबाद हुआ होगा कोई बर्बाद हुआ होगा।
नये साल का दर्द कोई उन लोगों से पूछे,
दिसंबर में जिनका कोई अपना गुजर गया होगा।।

सोचा किसी अपने से बात करें,
अपने किसी खास को याद करें।
किया फैसला नए साल की शुभकामनाएं देने का,
दिल ने कहा क्यों न आप लोगों से शुरुआत करें!
HAPPY NEW YEAR 2026

बेवफाओं के शहर से दूर जिंदगी बिताने जाएंगे,
अपने घर की ज़िम्मेदारियों का बोझ उठाने जाएंगे।
सालों तक बर्बाद किया है प्यार मुहब्बत में खुद को,
अब नए साल से हम कहीं खाने कमाने जाएंगे।

सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,
सामना ना हो कभी तन्हाईयों से।
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका,
यही दुआ है दिल की गहराइयों से।।
नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

कोई हार गया कोई जीत गया।
ये साल भी आखिर बीत गया।।
अब शुरू हो रहा नया साल,
जीवन बने ऐसा की सभी रहें खुशहाल।।
!! नव वर्ष की शुभकामनाएं !!

दिल में दर्द होगा आंखों में मुरव्वत होगी,
फिर से तेरी आंखों को मुझे देखने की हसरत होगी।
एक मां के लाडले को तोड़कर जाने वाली सुन,
तेरे बेटे को भी कल किसी से मुहब्बत होगी।।
HAPPY NEW YEAR

फिर से नया साल आ गया हंसते हंसते।
आपको नए साल का अभिवादन नमस्ते नमस्ते।।

ज़रा सा मुस्कुरा देना न्यू ईयर से पहले,
हर एक ग़म को भुला देना न्यू ईयर से पहले।
ना सोचो के किस किस ने दिल को दुखाया,
सबको माफ़ कर देना न्यू ईयर से पहले।।
HAPPY NEW YEAR 2026

खुशियों की बौछार दोस्ती है,
एक खूबसूरत प्यार दोस्ती है।
साल तो आते जाते रहते हैं यार,
पर हमेशा सदाबहार होती दोस्ती है।।
!! हैप्पी न्यू ईयर हमारे प्यारे दोस्त !!

नया साल आए बनकर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला।
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये दोस्त प्यारा।।

इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल,
दौलत की न हो कमी आप हो जाएं मालामाल।
हंसते मुस्कुराते रहो ऐसा हो सभी का परिवार,
तहे दिल से मुबारक हो आपको यह नया साल।।

न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए,
खुदा करें कि नया साल सभी को रास आए।
कोई दुःख ना हो कोई गम ना हो,
आंख कभी भी किसी की नम ना हो!
HAPPY NEW YEAR 2026

पागलों की तरह दर बद़र घूमते फिरोगे,
मेरे बारे में लोगों से पूछते फिरोगे।
याद आएंगी तुमको पुराने साल की बातें,
नये साल में भी मेरे जैसा ढ़ूढते फिरोगे।।
HAPPY NEW YEAR 2026

कोई दिल किसी का ना तोड़े,
कोई साथ किसी का ना छोड़े!
बस प्यार का दरिया बहता हो,
काश ये 2026 ऐसा हो..!!
HAPPY NEW YEAR 2026

नववर्ष है आया, संग खुशियां है लाया,
आप हमारे साथ रहना दिल में;
बस यही अरमान है छाया।
HAPPY NEW YEAR 2026

हर साल कुछ देकर जाता है,
हर नया साल कुछ लेकर आता है।
चलो इस साल कुछ अच्छा कर दिखाए।।

नव वर्ष का पावन बेला में है यही,
शुभ संदेश, हर दिन आए आपके।
जीवन में लेकर खुशियां विशेष,
!! नववर्ष की शुभकामनाएं !!

खुदा करें की ये नया साल आपको रास आ जाये।
जिसे आप चाहते हैं वो आपके पास आ जाये।।
HAPPY NEW YEAR 2026

ये फूल बाग़ बहारें तुम्हें मुबारक,
गगन के चाँद सितारे तुम्हें मुबारक।
जहां भर की दुआएं और खुशियां आपको मिले,
इस नव वर्ष की फिजायें तुम्हें मुबारक।।
HAPPY NEW YEAR 2026

नया सवेरा नयी किरण के साथ.!
नया दिन एक प्यारी सी मुस्कान के साथ.!
आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें.!!
ढेर सारी दुआओं के साथ.!!