Love Shayari | लव शायरी लड़कियों के लिए | टॉप लव शायरी

Love Shayari in Hindi

उनसे रोज़ मिलने को दिल चाहता है, 
कुछ सुनने सुनाने को दिल चाहता है। 
था किसी के मनाने का अंदाज़ ऐसा की,
एक बार फिर रूठ जाने को दिल चाहता है।।

Love shayari girlfriend

ये हालत हमारी हो गयी तुमसे मिलने के बाद, 
जिंदगी प्यारी हो गयी तुमसे मिलने के बाद। 
हर चीज़ में अलग रंग है मोहब्बत का, 
हर चीज़ प्यारी हो गयी तुमसे मिलने के बाद।।

जब धड़कनों को थाम लेता है कोई, 
जब ख्यालों में नाम हमारा लेता है कोई। 
याद तब और यादगार बन जाती है, 
जब हमें हमसे बेहतर जान लेता है कोई।।

वो घूँघट में भी चमकता हुआ माहताब लगती है, 
और झुकी पलकों को जरा उठा दे तो आफ़ताब लगती है।
देखकर उसको नशा यूँ चढ़ता है, कि 
उसके आगे तो फीकी शराब लगती है।।

नाराज़गी खत्म हो जाएगी रूठने से होगा क्या, 
याद तो फिर भी आएगी भूल जाने से होगा क्या। 
रिश्ता तो फिर भी रहेगा छूट जाने से होगा क्या, 
अगर साथ लिखा होगा जिंदगी में सफर, 
किस्मत फिर ढूढ़ लाएगी दूर जाने से होगा क्या।।

इंतजार करते करते साल बदल गये, 
तुझे याद करते करते हाल बदल गए। 
उधर दे ना सके तुम मेरे इश्क़ का जवाब, 
इधर मेरी जिंदगी के सवाल बदल गये।।

अंत का भी अंत होता है,
यहॉं कुछ भी कहाँ अनंत होता है। 
पतझड़ भी एक घटना है,
बारह महीने कहाँ बसंत होता है।।

लव शायरी लड़कियों के लिए

जी लेने दे तेरे एहसासो में,
कि जिन्दगी मेरी तू है।
इंतज़ार मेरा मुकद्दर ही सही, 
आरज़ू मेरी तू है।।

जीवन के सफर में आपके साथ चलना चाहते है, 
आपकी हर बात पे हम ऐतबार करना चाहते है। 
आप एक बार हमारे प्यार पे विश्वास करके देखो,
अपनी जिंदगी का हर लम्हा आपके साथ जीना चाहते है।।

मोहब्बत क्या है ? 
समझो तो एहसास, देखो तो रिश्ता।
कहो तो लफ्ज़, चाहो तो जिंदगी,
निभाओ तो वादा और मिल जाये तो जन्नत।।

कहना, सुनना कुछ नहीं, फिर भी हर बात समझ लेना, 
माँग लूँ मैं, या चाहो तुम बस ! एक मुलाकात कर लेना। 
जज़्बात मेरे, अरमान तेरे एक दूजे की नज़रों में पढ़ लेना,
कुछ उजला सा, कुछ सुलझा सा, एक सपना,
प्यार का, मिल बुन लेना।।

शायद तू साथ हो और वक़्त थम जाये,
ये आदतें तुझे चाहने की शायद कभी बदल ना पाये। 
हो सकता है रास्ते अलग हो, मंज़िले एक हो जाये, 
या शायद जब तक साँसे है हम तेरे कहलाये।।

Love shayari

उम्र अपनी हसीन ख्वाबों की,
मैंने तो तेरे प्यार को दे दी।
नींद जितनी थी मेरी आँखों में,
सब तेरे इंतेज़ार को दे दी।।

मेरी मोहब्बत है वो, कोई मज़बूरी तो नहीं।
मुझे चाहे या मिल जाये जरुरी तो नहीं।। 
ये कुछ कम है कि बसा है मेरी सांसो में वो,
सामने हो मेरी आँखें ये जरुरी तो नहीं।।

फ़साने तुम्हारे भुलाये कहाँ है,
कभी दिल पे ताले लगाये कहाँ है।
देखो जब जहाँ भी हुआ दिल जवां है, 
मोहब्बत की है तुमसे, तुम्हें भुलाये कहाँ है।।

जिन्दगी को तन्हा विरानों में रहने दो, 
ये वफ़ा की बातें ख्यालो में रहने दो।
हकीकत में आजमाने से टूट जाते है दिल अक्सर, 
ये इश्क़ मुहब्बत की बातें किताबों में रहने दो।।

जो लिख दिया हमने तुम्हारे प्यार में, 
वो औरो को मंज़ूर हो रहा है। 
हम ना सही हमारे अलफ़ाज़ ही सही,
चलो कुछ तो मशहूर हो रहा है।।

रात क्या ढ़ली सितारे चले गये,
गैरो से क्या शिकायत जब हमारे चले गये।।
जीत सकते थे हम भी इश्क़ की बाज़ी,
पर उनको जिताने की धुन में हम हारे चले गये।।

टॉप लव शायरी

फूल खिलते है बहारों का समां होता है, 
ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवां होता है। 
दिल की बातों को होठो से नहीं कहते, 
ये फ़साना तो निगाहों से बयां होता है।।

हम इश्क़ नहीं लिखते अदा लिखते है, 
जब देखते है तुम्हें तो दुआ लिखते है। 
गर देख ले तुझे मेरी आँखों से, 
कोई जान जायेंगे की हम किसे वफ़ा लिखते है।।

दिल जीत ले वो नज़र हम भी रखते है। 
भीड़ में नज़र आये वो असर हम भी रखते है।। 
यूँ तो वादा किया है किसी से मुस्कुराने का। 
वरना इन आँखों में समंदर तो हम भी रखते है।।

हमें तो एक सिलसिले की उम्मीद थी जिनसे, 
वही फासले बनाते गये।
हम तो पास आने की कोशिश में थे,
न जाने क्यों वो दूरियाँ बढ़ाते गये।।

इस बार भी तुमसे मिलने पर, 
तुम्हें जी भर के देखना छूट गया।
तुम्हारी आवाज़ की चाह में,
ख़ामोशी सुंनना छूट गया।।
आपको मेरी नज़र से नज़र ना लगे,
कोई पराया भी अच्छा इस कदर ना लगे। 
आपको देखा है हमेशा उस नज़र से,
जिस नज़र से आपको हमारी नज़र ना लगे।।

आपकी याद सताये तो दिल क्या करे, 
याद दिल से ना जाये तो दिल क्या करे। 
सोचा था सपनों में मुलाकात होगी,
पर नींद ही ना आये तो हम क्या करें।।

हमसे इश्क़ कर बैठे हो ये गलती है आपकी,
ख्याल करना अब कही,
नींद खतम हो ना जाये रात की।।

तुझ पर ख़तम हो मंज़िल फिर कोई रास्ता ना हो, 
तेरी निगाहों में मेरे सिवा कोई दूसरा ना हो।
तेरे इश्क़ में ऊपर वाला करे फ़िदा हो जाऊ मैं, 
फिर तेरी खूबसूरत बाहों के बाद मेरा पता ना हो।।

वो जिसके होने से मुझे होने का गुमान हो,
वो हमसफ़र वो दिल उस साथ की तलाश है। 
क्यों मंद है ये धड़कने क्यों द्वन्द सा मचा है,
दे दिल को जो तस्सली उस सुकून की तलाश है।।

खामोशियों में धीमी सी आवाज़ है, 
तन्हाईयों में भी एक गहरा सा राज़ है। 
मिलते नहीं सबको अच्छे दोस्त यहाँ आप,
जो मिले जाएं हमें तो खुद पर नाज़ है।।

इश्क़ में बढ़ रही है बेचैनियां, 
थोड़ी सी शरारत करने दो।
छुपा के रख लो अपने दिल में या,
फिर मोहब्बत बेसुमार करने दो।

उसके याद की गुलाबी साल ओढ़कर,
इस गुलाबी सी सर्दी में उसका एहसास करती हूँ। 
उसके चाहत की तपिश आज भी बरकरार है,
तभी तो आज तक उसका इंतज़ार करती हूँ।।

कागज़ में नहीं लिखते हम राज़ मोहब्बत के,
पल भर में बिखर जाते है अलफ़ाज़ मोहब्बत के। 
तुझे टूट कर चाहा है और उम्र भर चाहेंगे, 
ऐसे ही है सनम मेरे अंदाज मोहब्बत के।।

उठती नहीं है आँखें किसी और की तरफ, 
पाबन्द कर गयी है किसी की नज़र मुझे।
ईमान की तो ये है कि ईमान अब कहाँ,
काफिर बना गयी तेरी काफिर नज़र मुझे।।

आपसे दूर जाने का इरादा तो नहीं था, 
साथ साथ रहने का वादा भी तो नहीं था। 
तुम याद आओगे ये जानते थे हम, 
पर इतने याद आओगे अंदाज़ा ही नहीं था।।

दिल की हसरत जुबां पे आने लगी है, 
तूने देखा तो जिंदगी मुस्कुराने लगी है। 
ये इश्क़ की इंतेहा थी या दीवानगी मेरी, 
हर सूरत में तेरी सूरत नज़र आने लगी है।।

लव शायरी लड़कियों के लिए

आँखों की चमक पलकों की जान हो तुम, 
चेहरे की हँसी, लबों की मुस्कान हो तुम। 
धड़कता है दिल बस तुम्हारी आरज़ू में, 
फिर कैसे न कहु हमारी जान हो तुम।।

महसूस किया है मैंने तुमको सांसो की तरह, 
भरपूर जिया है मैंने तुमको बचपन की तरह। 
यादों को तुम्हारी मैने हर सांस में पिरोया है, 
मन बाँध लिया तुमसे मैंने धड़कन की तरह।।

शाम ढलते ढलते इंतज़ार और बढ़ गया, 
उनके किये वादों पर एतबार और बढ़ गया। 
आखिर वो आये हसीं लम्हो को साथ लेकर, 
अब उन पर मेरा प्यार और बढ़ गया।

तू ज़रा सी बात पर आँसू बहाता है। 
फूल काँटों में भी रहकर मुस्कुराता है।। 
हाथ में लेकर चल टूटे हुये दिल को। 
यहां कौन है जो ज़ख्म पर मरहम लगाता है ।।

अमीर बन कर रहो, 
दिलों से मजाक बनता है मुफ़लिसी का। 
उठा के गम को चले कहाँ तुम, 
यहां नहीं ठिकाना कहीं ख़ुशी का।।

कभी आह लब पर मचल गयी,
कभी अश्क आंखों से ढल गये। 
ये तुम्हारे ही गम के चिराग है,
जो कभी बुझ गये तो कभी जल गये।।

कभी पढ़ भी लेना निग़ाहों में मेरी, 
तुम्हारे लिये दिल में वसीयत लिखी है।
नहीं है गवारा तुम्हें कोई देखे, 
नज़रों में मेरी मुहब्बत लिखी है।।

हाथ कागज मेरे लगा जबसे,
शब्द शब्दों से मन मिला जबसे।
अब कविता मेरी सँवरती है, 
नाम उनका कहीं लिखा जबसे।।

बहुत खूबसूरत चली ये हवा है। 
तेरे इश्क़ का ये असर जो हुआ है।। 
मेरा लम्हा, लम्हा तेरे साथ गुजरे। 
ये कैसी है चाहत,ये कैसी वफ़ा है।।

मुझे मुफ़लिसी का किस्सा सुनाना। 
मिले प्रेम मोती वही है ख़ज़ाना।। 
दुआयें तुम्हारी सलामत रहें बस, 
लिखूँगी मैं मुक़द्दर में अपना तराना।।

हँसते रहें आप हजारों के बीच में। 
जैसे हंसते हैं फूल बहारों के बीच में।।
रोशन हों आप दुनिया में इस तरह।
जैसे होते हैं चांद सितारों के बीच में।।

नशा हवा में घुला हुआ है। 
कि साँस लेना सज़ा हुआ है।। 
घुटन सी होने लगी है अब तो। 
धुँआ कहीं से उठा हुआ है।।

दिल के सागर में लहरे उठाया न करो, 
ख्वाब बनकर नींदे चुराया ना करो।
बहुत चोट लगती है मेरे भी दिल को,
ख्वाबों में आकर यू तड़पाया न करो।।

ये लकीरें, ये नसीब, ये किस्मत; 
सब फरेब के आइने है।
हाथों में तेरा हाथ होने से ही, 
मुकम्मल जिंदगी के मायने हैं।।

उजाले भोर के उनसे, वही तो शाम होते हैं। 
मेरे दिल के वही मोहन, वही तो राम होते हैं।। 
तुम्हारे प्रेम में पागल दिवानी हो गई कब की। 
नहीं सोचा कभी चाहत के क्या अंजाम होते हैं।।

तुमको जान से भी प्यारा बना लिया, 
दिल का सुकून और आँखों का तारा बना लिया। 
अब तुम साथ दो या न दो तुम्हारी मर्जी,
हमने तो तुम्हे जिंदगी का सहारा बना लिया।।

बात कह दी जाये जुबां से जरुरी तो नहीं, 
जिंदगी गुजरी है आधी, अधूरी तो नहीं। 
समझेंगे वो निगाहों से, मेरे दिल की दास्तां, 
दूर बैठे है दिलो में दुरी तो नहीं ।।

इश्क़ तो मेरा महफूज़ है तुझमें।
जिस्म अलग है मगर रूह है तुझमे।।
यादें और शमाँ भरी हैं बस इस दिल में,
बस तू ही तू है और सिर्फ तू है मुझमें।।

पानी ना हो तो नदियाँ किस काम की। 
आँसू ना हो तो अँखियाँ किस काम की।। 
दिल ना हो तो धड़कन किस काम की।
और हम आपको याद ना करे, 
तो हमारी मोहब्बत किस काम की।।

लम्हें ये सुहाने साथ हो या ना हो,
कल में आज जैसी बात हो या ना हो। 
आपसे प्यार हमेशा दिल में रहेगा, 
चाहे पूरी उम्र मुलाकात हो या ना हो।।