KUCH MILA HI NAHI MALAL KARKE
हमने देखा है खुद से सवाल करके।
जिसे देख कर तुम दिल हार बैठे हो,
चला जाएगा एक दिन बवाल करके।
जो हासिल है बस वही तुम्हारा है,
इसको ही रखना है सम्हाल करके।
शिकायत में माहिर है दुनिया ये सारी,
खूबियां है तो दिखाओ कमाल करके।
हर अल्फाज को अफसाना मत समझना,
कुछ लिखते हैं कलेजा निकाल करके।
लेखक: सुमन लता | स्रोत: सोशल मीडिया
यह भी पढ़ें: 200+ Sad Shayari in Hindi: Painful & Emotional Lines (2026)










