Life Realty Emotional Sad Shayari in Hindi

Explore the deepest life reality emotional sad shayari in Hindi that reflects pain, truth, heartbreak, and real emotions.
PUBLISHED BY MR. SANDHATA
Loading...

Life Realty Sad Shayari

Life is not always full of happiness, success, and smiles. Sometimes, it teaches us through pain, silence, heartbreak, and emotional struggles. These moments reveal the real face of life — its reality. Life Reality Emotional Sad Shayari in Hindi expresses those hidden feelings that we often fail to speak aloud.

In this collection, you will find heart-touching sad shayari based on real-life emotions, broken trusts, unfulfilled dreams, and the silent battles of the soul. These shayari are for those who feel deeply, love honestly, and understand the truth of life beyond fake happiness.

Life Reality Emotional Sad Shayari in Hindi

किनारा किया मैंने स्वयं को उस रंगीन नजारे से।
चेहरे मुस्कुराते पर दिल भरे थे फरेब के इशारे से।।

हाल तो ऐसा है कि रोया जाए।
मलाल यह है कि किसके लिए।।

आईना देख कर आज एहसास हुआ मुझे,
कि मोहब्बत सच में हुलिया बिगाड़ देती है।

Life Realty Emotional Sad Shayari - आईना देख कर आज एहसास हुआ मुझे

उदास चेहरों को लूट लेती है दुनिया अक्सर,
अब जरूरी है हर हाल में मुस्कुराते रहना।

Life Realty Emotional Sad Shayari

दुआ किसी को दिलाती है.. तख्तो ताज, मगर..
किसी की आह भी तो हुकूमत छीन लेती है..।

Life Realty Emotional Sad Shayari - दुआ किसी को दिलाती है

कैसे कह देता है कोई कि किरदार छोटा पड़ गया,
जब मैंने कहानी लिखा तो अखबार छोटा पड़ गया।

Life Realty Emotional Sad Shayari - कैसे कह देता है कोई कि किरदार छोटा पड़ गया

इश्क की होलिया खेलनी छोड़ दी है हमने,
वरना हर चेहरे पर रंग सिर्फ हमारा होता।

Life Realty Emotional Sad Shayari - इश्क की होलिया खेलनी छोड़ दी है हमने

सुंदरता का मोह अब त्याग चुके हैं,
जिसे पसन्द आना था आ चुके हैं।

Life Realty Emotional Sad Shayari - सुंदरता का मोह अब त्याग चुके हैं

मेरी कोई खता है तो खता साबित कर,
चल जो बुरा हूं तो मुझे बुरा साबित कर।
तुम्हें चाहा है कितना अरे तूं क्या जाने,
चल मैं बेवफा ही सही तू अपनी वफ़ा साबित कर!!

Life Realty Emotional Sad Shayari - मेरी कोई खता है तो खता साबित कर

दान पुण्य करते समय लोग हाथ भींच लेते हैं,
थोड़ा ग़र करते भी हैं तो पहले फोटो खींच लेते हैं!

Life Realty Emotional Sad Shayari - पहले फोटो खींच लेते हैं

मतलब नहीं है अब दोस्ती में किसी से साहेब,
शाम होते-होते दोस्त भी, हम से "मैं" हो जाते हैं।

चाहत, फिकर, सादगी, वफा; मेरी..
इन्हीं बुरी आदतों ने मेरा तो तमाशा बना दिया।

क़ाबिले तारीफ के लिए दिल जोड़िए मेरे सरदार,
सिरों को काट के सरदारियाँ नहीं चलतीं।

इल्ज़ाम सब मुझ पर लगे पर गुनेहगार मैं ना था।
अमीरों की महफिल सजी थी मैं जो तंगहाल था।

दो ही तो गवाह थे मेरी मोहब्बत के, वक़्त व वो,
एक गुज़र गया और एक वो मुकर गया!

मन को मना लेना ही बेहतर हैं जनाब..
क्योंकि.... हर जिद खुशी ही नहीं देती।

Best Life Reality shayari

बहुत भीड़ थी उसके दिल में।अगर...
हम ख़ुद ना निकलते तो निकाल दिए जाते।

ये जो आप दिल के साफ है ना जनाब..
देखना दिमाग वालों से तुम भी हार जाओगे।

किसी ने कहा था कि हर बड़े कि सलाह न मानें;
क्योंकि बेवकूफ भी तो बूढ़े हो जाते हैं।

उम्मीद हमेशा कम रखिए जनाब,
खुशी हमेशा बेहिसाब ही मिलेगी।

मैं ख़ामोशी तेरे मन की तू अनकहा अल्फ़ाज़ मेरा,
मैं उलझा हुआ लम्हा तू रूठा हालात मेरा।

अदब कीजिए हमारी खामोशी का जनाब,
हम तो आपकी औकात छिपाए फिरते हैं..!

हम नहीं करते.. दरिया की खुशामदें;
हमें प्यासे रहने के भी.. बड़े तजुर्बे हैं..!!

हमें तो खुलकर रोने की भी आज़ादी ना मिली,
खुश रहने का इतना दबाव था हम पर..!

सलाह और नमक उस वक़्त तक न दें,
जब तक मांगा न जाए। क्योंकि हो सकता है..
अगला बन्दा अपनी फिकी ज़िंदगी में ही ख़ुश हो।

Life Realty Emotional Sad Shayari - सलाह और नमक उस वक़्त तक न दें

आप अच्छे हैं तो अच्छे से ही रहना,
हम बुरे हैं तो हमसे दूर ही रहना।

अकेले हम ही शामिल नहीं थे इस जुर्म में,
नज़रें जब मिली थी तो मुस्कुराये तुम भी थे।

दिल टूटने के साथ कई दर्द पुराने निकले,
कितने ग़म थे छिपे हुए जो तेरे ग़म के बहाने निकले।

मुझको ना रोकिए, ना ये नजराने दीजिए;
मेरा सफर अलग है, 'मुझे जाने दीजिए।
ज़्यादा से ज्यादा होगा ये कि हार जाएंगे ना;
अरे क़िस्मत तो हमें अपनी आजमाने दीजिए।।

कहने को तो बहुत कुछ अभी बाक़ी हैं
मगर तेरे लिए मेरी ख़ामोशी हीं काफ़ी हैं !
वो दूर जाता जा रहा है दिल से मेरे अब,
जरूर करीब किसी और के आ रहा होगा।

मुझे ग़र परखना हो तो मेरे पास चले आना,
यहां वहां की खबरें तुझे जरूर गुमराह कर देंगी!

कितने फरेबी हैं अब इस दौर के जुगनू भी दोस्तों;
रौशनी दिखाकर, अंधेरों की तरफ बुलाते हैं!

हम कभी भी नहीं कहते कि हमें
जिंदगी का हिस्सा बनाए रखना,
दूर रहकर भी कभी दूरियां न लगें;
बस इतना सा रिश्ता बनाए रखना।

ज़िद पर अड़ जाऊं तो मुड़ कर भी ना देखूं,
मेरे सब्र से अभी तुम वाकिफ़ ही कहाँ हो।

ना रख रिश्तों की बुनियादों में कोई झूठ का पत्थर,
हवाएं जब तेज आती है, घरौंदे टूट जाते है !!

कोशिश बहुत की इस रिश्ते को बचाने की;
और हर कीमत पर तुझे अपना बनाने की।
पर भूल गए थे कभी एक हाथ से ताली नहीं बजती।।

मैं तो जितना ही तेरे पास आ रहा था,
तुझे उतनी ही जल्दी थी मुझसे दूर जाने की।

वो तो मुझसे आज भी नाराज़ है,
वो भी.. किसी और की बातों पर भरोसा करके।

कुछ रिश्ते तो भगवान खराब करते हैं,
ताकि हमारी अच्छी खासी जिंदगी खराब ना हो !!

नादान हैं वो, उसे ग़र समझाए कोई,,
बात कम करने से मोहब्बत कम नहीं होती!!

न जाने कौन सी मजबूरियों का क़ैदी हुआ हो,
ग़र वो साथ छोड़ गया है तो बेवफ़ा न कहो।

जिन्दगी के अलग अलग मुकाम देखें हैं,
अपनों से जलन और गैरों से लगाव देखें हैं।

सैंकड़ों ऐब सही पर.. एक हुनर तो रखते हैं,
बेखबर लाख सही, तेरी खबर तो रखते हैं।

हमारा उसका अब रिश्ता ना पूछो,
ताल्लुक तो है मगर टूटा हुआ है!

हमारी जग़ह किसी और ने ले ली है साहब, और..
हम है कि उनकी जगह किसी और को ना दे पाए।

ग़लती उसकी नहीं, गलती तो मेरी ही थी,
अंजाम पता था फिर भी दिल लगा बैठे!

समय देखकर नहीं, समय देकर.. प्रेम करो।

नजर है, नजर की नजर से ना देखो,
नजर को नजर की नजर लग जाएगी।

कुछ दिन से जिन्दगी तो मुझे पहचानती ही नहीं,
यूँ देखती है जैसे मुझे जानती ही नहीं।

अजनबी बने रहने में सुकून है जनाब,
ये जान पहचान वाले लोग जान ले लेते हैं।

झूठा ही सही मुस्कराते रहना जरूरी है,
उदास देख कर लोग मजे बहुत लेते हैं।

इंतजार उसका ही करना,
जिसे आपके हर लम्हों की कीमत पता हो।

याद करके फिर भूलना ही न आया हमें,
किसी के दिल को सताना ही ना आया हमें।
किसी के लिए तड़पना तो सीख लिया,
पर अपने लिए किसी को तड़पाना न आया हमें !

सभी की तो अपनी अपनी कहानी है,
किसी का राजा बेवफा किसी की बेवफा रानी है।

हम भी खिलेंगे अब बसंत के फूलों की तरह,
ये दिल का पतझड़ होना अब और रास नहीं आता।

उम्मीदों का भी अजीब तमाशा है,
रोज टूटे भी जा रहे हैं फिर भी बहुत आशा है।

अधूरा ही रहा मेरा हर सफर;
कभी रास्ते खो गए तो कभी हमसफर।

ग़र औकात से ज्यादा इज्जत दोगे,
तो लोग खुद की ही औकात भूल जाएंगे।

तुम्हारा घमंड ही तुम्हें हरायेगा,
मैं क्या हूँ ये तो तुम्हें वक्त ही बताएगा।

हजारों बातें दिल में दफन करके,
अब तो मुझे खामोश रहना ही पसन्द है।

तू नहीं कोई और सही कोई और नहीं कोई और सही,
बहुत लम्बी है ज़मीं मिलेंगे लाख हसीं।
इस जमाने में सनम तू अकेली तो नहीं।।

जो ज़ाहिर करना पड़े वो दर्द कैसा,
और जो दर्द ना समझ सके वो हमदर्द कैसा।

इंसान झूठ बोलना तब सिखता है,
जब उसे सच बोलने की सजा मिली हो।

हुई मोहब्बत तो इस कदर जीने लगे,
चाय के शौकीन थे कम्बख़त सिगरेट पीने लगे।

सबकी अपनी अपनी अलग कहानी है,
किसी का राजा तो किसी की बेवफा रानी है।

हर इंसान का दिल बुरा नहीं होता,
हर एक इंसान बुरा नहीं होता।
बुझ जाते हैं दीपक तेल की कमी से भी,
हर बार कुसूर हवा का नहीं होता।।

अमीर शहरों से ऊंचा वकार रखता हूं,
पराया होकर भी दिल मालदार रखता हूं।
मिले जो वक्त तो कर्जे वफ़ा चुका देना,
जा मैं तुझपे अपनी मोहब्बत उधार रखता हूं।।

हमसे बिछड़ के अश्क बहाता न हो कहीं,
वो दिन में भी च़राग जलाता न हो कहीं।
एक बार फिर से मुड़कर तो उसे देख ले,
वो अब भी छत से हाथ हिलाता न हो कहीं।

मर गई मछली अपने ही पानी में,
कर लिया इश्क भरी जवानी में।
सोचा था निभाएंगे साथ मरते दम तक,
बेवफा निकली मेरी महबूब कहानी में।।

जरा पानी की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है,
नदी का साथ देता हूं समंदर रूठ जाता है।
मोहब्बत पढ़ने लिखने में आसान दिखती है,
मोहब्बत को निभाने में पसीना छूट जाता है।।

हुस्न वालों को ना दिल दो कि जला देते हैं,
खूब करते हैं ऐसा इलाज कि
दर्द बढ़ता रहे ऐसी दवा देते हैं।

सबको सब कुछ नहीं मिलता ...
समन्दर की हर लहर को साहिल नहीं मिलता।
यह दिलवालों की दुनिया है दोस्त...
किसी से दिल, तो कोई दिल से नहीं मिलता।।

मोहब्बत कब हो जाए ये किसे पता..
हादसे पूछकर तो नहीं हुआ करते।

किस्मत और लड़की धोका तो देती हैं।
पर जब साथ देती हैं तो दुनिया बदल देती हैं।
ऐसा सुना है लेकिन सच में ऐसा होता नहीं..
इस दुखभरी दुनिया में बार बार दगा देती है।

मुद्दतों बाद आज परेशां हुआ है दिल
ना जाने किस हाल में होगा मुझे भूलने वाला..।

हार गया हूं मैं अब तुझे पाने में भी भुलाने में भी।

अब तो अंजान ही हो गए उनके लिए हम।
जिनके लिए कभी जान हुआ करते थे हम।।

दिल से मेरी दुआ है कि खुश रहो तुम,
मिले न कोई गम ग़र जहाँ भी रहो तुम।

नसीब में ना हो वही अक्सर दिल को भाता हैं,
जो भी अच्छा लगे वो दर्द जरूर देके जाता है..।
खुशी के लिए यह दिल बहुत कूछ भूल जाता है, मगर
भूलना जरुरी हो जिसे वही क्यों याद आता हैं..।।

क्या होती है मोह्बत ये मोह्बत करने वालो से पूछो ।
चाह कर साथ छोड़ नहीं सकते।
लेकिन साथ छोड़ना उनके नसीब में होता है।

लोग कहते हैं कि किसी एक के चले जाने से,
जिन्दगी अधूरी नहीं होती, लेकिन;
लाखों के मिल जाने से भी,
उस एक की कमी कभी पूरी नहीं होती है।

काश वो पल संग में बिताए न होते,
उनको याद कर के ये आँसू ग़र बहाये ना होते।
खुदा को ग़र इस तरह दूर ले ही जाना था,
तो इतनी गहराई से दिल मिलाए ना होते !!

मोहब्बत में हमने क्या ना लूटा दिया।
उन्हें पसंद थी रोशनी हमने खुद को जला दिया ।

अगर तू चांद है तो ये चांद हमारा बनता है,
सितारों क्या हक नहीं कि ये हमारा बनता है।
और एक समय था जब हम भागते थे बोतलों से,
आज तो महफ़िल में पहला पेग हमारा बनता है।।

न हवाओं से होती है न फिजाओं से होती है।
इश्क करने वालों की किस्मत इतनी खराब होती है,
मोहब्बत भी होती हैं तो बेवफाओं से होती है।।

दिल के दर्द को छुपाना कितना मुश्किल है;
टूट के फिर से मुस्कुराना कितना मुश्किल है।
किसी के साथ दूर तक जाकर तो देखो;
अकेले लौट के फिर आना कितना मुश्किल है।

समेट कर ले जाओ झूठे वादों के अधूरे किस्से,
अगली मोहब्बत में फिर इनकी जरुरत पड़ेगी !!

टूटकर जिसको चाहे उसके तो दिल बदल गए,
समुंदर तो वही था मगर साहिल बदल गए।
कत्ल तो हर बार हुआ किस्तों में मेरा,
कभी खंजर बदल गए तो कभी कातिल बदल गए।।

इश्क की मिसाल में बस इतना ही कहूँगा।
बेहिसाब सज़ा है किसी बेगुनाह के लिए ।

निकाल दिया उसने मुझे अपनी ज़िन्दगी से,
उस भीगे कागज़ की तरह! जो..
न लिखने के क़ाबिल छोड़ा ना जलने के काबिल !!

सजा बन जाती है गुज़रे वक़्त की निशानियां,
ना जाने लोग मतलब के लिए क्यों मेहरबान होते हैं।

बेइज़्ज़ती का जवाब इतने इज़्ज़त से दो ! कि..
सामने वाला भी शर्मिंदा हो जाए !!

आग ही लगा दी हमने उन किताबों में, जिसमें..
लिखा था मोहब्बत सच्ची हो तो मिलती जरूर है।

बहुत उदास हूं मैं तेरे चुप हो जाने से,
हो सके तो बात करना किसी बहाने से‌‌.
तु लाख खफा है सही मगर इतना तो देख ले,
कितना टूट गया हूं मैं तेरे रूठ जाने से।

मैं तो इस उम्मीद पे डूबा की तू बचा लेगा,
अरे अब इससे आगे मेरा इम्तिहान क्या लेगा।
मैं बुझ गया तो हमेशा के लिए बुझ ही जाउंगा,
कोई चिराग तो नहीं हूं मैं जो तू फिर जला लेगा।।

दोस्त भी क्या खूब वफाओं का सिला देते हैं ।
हर नये मोड़ पर जख्म एक नया देते हैं।।

तुमसे तो खैर घड़ी भर की ही मुलाकात रही।
लोग वर्षों की मोहब्बत को भी भूला देते हैं।।

दिल लगाना है तो किताबों से लगाओ,
बेवफा भी निकलेगी तो मुकद्दर बना कर जाएगी।

अब तो वो हमे भूल ही गई ..
जो मेरे बिना एक पल भी नहीं रह सकती थी।

उतर जाते हैं कुछ लोग दिल में इस कदर, कि
ग़र दिल से निकालो तो जान निकल जाती है।

इस दिल की दास्ताँ भी बड़ी अजीब होती है,
बड़ी मुश्किल से इसे ख़ुशी नसीब होती है।
किसी के पास आने पर ख़ुशी भले हो न हो,
पर दूर जाने पर इसे बड़ी तकलीफ होती है।।

दर्द को मुस्कराकर सहना क्या सीख लिया,
सभी ने तो सोच लिया मुझे तकलीफ़ नहीं होती!

वो अपने फायदे के खातिर फिर आ मिले थे हमसे ।
हम समझे कि हमारी दुआओं में असर बहुत है।

वक़्त बदल देता है, आदतें भी और ख्वाहिशें भी।