💔 Sad Shayari in Hindi

दर्द भरी सैड शायरी | 2 Line Shayari on Dard
शर्मिंदगी में उम्र बसर कर रहे हैं हम।
यह काम तुम्हारा था मगर कर रहे हैं हम।।
मैं तो वो शुक्र गुजार हूं बुरे वक्त का.... ।
जिसने मुझे हर मुनाफिक का चेहरा दिखाया।।
उसने कहा सब हुस्न पर मरते हैं।
मैंने कहा - जब ढल जाए तब आना।।
तोड़ कर यकिन मेरा वो किनारे हो गये।
कल जो बनते थे हमारे वो तुम्हारे हो गये।।
लगी है प्यास चलो रेत निचोड़ी जाए।
अपने हिस्से में अब समंदर नहीं आने वाला।।
💔 Heart Touching Sad Shayari
किस उम्र में आकर मिले हो सनम..?
अब हाथों की मेंहदी बालों में लगी है।।
सौ दुश्मन बने हमारे तो किसी ने कुछ ना कहा।
एक हमसफ़र क्या बनाया लोगों ने अंगुलियां उठा दी।।
तेरे ना होने का मलाल एक तरफ़।
तूं मेरा क्यों ना हुआ यह मलाल एक तरफ़।।
अब घायल ना कर सकेगी तेरी हंसी मुझको।
अब मैं वो हूं जो मोहब्बत को मानता ही नहीं।।
😔 Feeling Sad Shayari
ये पूछिए मत कि उसने देखा है किस नजर से।
हम जैसे लड़के को उसने देखा यही बहुत है।।
लड़का जो कल तक बात करने से डरता था।
गजब के शेर कहने लगा है इश्क में देखो।।
मैं जिस्मों कि लज्जत से नावाकिफ लड़का।
महबूब गंवा बैठा निकाल की लालच में।।
सोचकर बाजार गया था अपने कुछ आंसू बेचने।
पता चला अपनों के लिए तोहफे बाजार में नहीं बेचते।।
🥀 Life Sad Shayari | अकेलेपन पर शायरी
ना मुंह छुपाकर और ना सिर झुकाकर जिओ।
ग़र हो गमों का दौर तो भी मुस्कुराकर जिओ।।
ख्वाब का रिश्ता हकीकत से न जोड़ा जाए।
आइना है इसे पत्थर से ना तोड़ा जाए।।
यह जो जनाजे में भीड़ है इसके।
यह शख़्स तन्हाई के खौफ से मर गया।।