Quotes | Motivational Quotes For Success | सफलता के मूल मंत्र

Motivational Quotes

अनमोल वचन (quotes) हमारे सामाजिक, मानसिक और आध्यात्मिक जीवन के लिए प्रेरणादायक वाक्यांश होते हैं। ये उद्धरण हमें सोचने, स्थायीत्व और संघर्ष के समय में प्रेरित करते हैं। ये शब्द विचारों, अनुभवों और समय के मूल्यों को संक्षेप में प्रकट करते हैं। 

प्रेरणादायक सुविचार, जो आपकी जिन्दगी को बेहतर बनाने की क्षमता रखते हैं, प्रत्येक व्यक्ति को सफलता दिलाने और जीवन को सुन्दर और सुचारु रूप से चलाने में सहायक ये अनमोल वचन हमने स्वयं अच्छी प्रकार से अध्ययन करने के बाद इन अनमोल वचन की पंक्तियों को संग्रह किया है, जिनका कोई भी व्यक्ति नि:संकोच अनुसरण कर सकता है और इनका अनुसरण भी अवश्य करना चाहिए तभी सफलता मिल सकती है। यहां कुछ Motivational Quotes दिए गए हैं:

Motivational quotes

Motivational Quotes For Success

Quotes 1. प्रत्येक कार्य को करने के लिए अपना एक निश्चित समय होता है। समय के अनुकूल कार्य की शुरूआत सफलता दिलाती है और असमय कार्य की शुरूआत असफलता का कारण होती है।

Quotes 2. यदि आप सफलता चाहते हैं तो किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अपनी स्थिति, कार्य का परिणाम जैसे लाभ या हानि, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति, पारिवारिक स्थिति, कर्तव्य और अकर्तव्य का ख्याल अवश्य कर लीजिए , वरना आपका कठिन से कठिन परिश्रम भी व्यर्थ हो सकता है। 

Quotes 3. आप सही दिशा में इतना अधिक परिश्रम कीजिए कि किस्मत भी बोल उठे कि ले ले बेटा ! यह तेरा हक है अर्थात् आपके परिश्रम का फल या आपकी मंजिल आपको अवश्य मिलेगी।

Quotes 4. यदि आप कुछ अच्छा बनना चाहते हैं तो आपको नींद, तन्द्रा (ऊँघना), डर, क्रोध , आलस्य , दीर्घसूत्रता (जल्दी हो जाने वाले काम में देर लगाने की आदत) त्याग देनी चाहिए। 

Quotes 5. समुद्र में गोता लगाने से यदि मोती हाथ ना लगे तो यह न समझो कि समुद्र में मोती नहीं है। इसी प्रकार यदि तुम्हारा प्रथम या कुछ प्रयास निष्फल हो, तो भी ईश्वर का नाम लेकर सही दिशा में निरन्तर प्रयास करते रहें ! 

Quotes 6. यदि आपको अपने कठिन परिश्रम पर विश्वास है तो आपको कोई भी सफल होने से नहीं रोक सकता। 

Quotes 7. अच्छे उपायों और कठिन परिश्रम का उपयोग करके सावधानी के साथ किया गया कोई कार्य यदि सफल न हो तो बुद्धिमान पुरूष को उसके लिए मन में ग्लानि नहीं करनी चाहिए और बिना धैर्य खोये परिश्रम करते रहना चाहिए। 

Quotes 8. दुष्टों का त्याग न करने से तथा उनके साथ मिले रहने से निरापराध सज्जन भी दंड पाते हैं, जैसे सूखी लकड़ी मिल जाने से गीली लकड़ी भी जल जाती है। 

बसि कुसंग चाहत कुशल, यह रहिम जी सोच।
सागर की महिमा घटी, रावण बसा पड़ोस।।  

Quotes 9. एक अच्छा रास्ता चुनो। उस पर विचार-विमर्श करो। अपने शरीर के प्रत्येक भाग में उस विचार को भर दो, और किसी अन्य विचार को जगह मत दो। आपको सफलता अवश्य मिलेगी और सफलता का यही रहस्य है। 

Quotes 10. यदि आप असली सफलता चाहते हैं तो अपने माता-पिता, गुरूजनों और अपने हितैषियों के साथ सदैव ऐसा व्यवहार कीजिए कि आपको कभी उनका श्राप न लगे।

Quotes 11. "जब जीवन तुम्हें संकोचित करे, तो सपने बड़े बनाओ।" - जॉर्ज एलियट

Quotes 12. "सर्दी-गर्मी, भय-अनुराग, संपत्ति-दरिद्रता; ज्ञानी पुरुषों के कार्य में विघ्न नहीं डाल पाते हैं।"

Quotes 13. "अपने कामों को व्यर्थ फैलाना, सर्वत्र संदेह करना, शीघ्र होने वाले काम में देर लगाना मूर्खों का काम है।"

Quotes 14. "कभी-कभी हमारी सबसे बड़ी पराजय हमें हमारी सबसे बड़ी सफलता के दर्शन करवाती है।" - विन्स लॉंबार्डी

Quotes 15. "अंधकार की सबसे गहरी रात के बाद भी सूर्य उगता है।" - रबींद्रनाथ टैगोर

Quotes 16. " 4 चीजें तत्काल फल देते हैं- देवताओं का संकल्प, बुद्धिमानों का प्रभाव, विद्वानों की नम्रता, और पापियों का विनाश।" 


ये वचन और उद्धरण जीवन के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान, बुद्धि, प्रेरणा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इनमें से कुछ उद्धरण आपको आगे बढ़ने और अपने जीवन को सफलता और प्रगति के मार्ग पर ले जाने में मदद कर सकते हैं। और भी अनेकोंं प्रकार के Quotes यहां अपलोड हैं, आप उन्हें पढ़कर और भी knowledge बड़ा सकते हैं। 
Previous Post Next Post